“द लीजेंड ऑफ द फीनिक्स फोकलोर रिवाइव्ड” की थीम पर 15 नवंबर तक चलेगा

मुंबई से लाइव वायर न्यूज के लिए मधु चौधरी की रिपोर्ट
मुंबई-किशनचंद चेल्लाराम (केसी) कॉलेज का प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजिएट फेस्ट किरण सिर्फ एक फेस्ट नहीं रह गया है, बल्कि अपने समय की एक ऐसी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति बन चुका है, जिसे हर वर्ष विद्यार्थी, शिक्षक और प्रतिभागी लंबे समय तक याद रखते हैं. एन.एच.एस.आर.ई. की डायरेक्टर और एचएसएनसी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर कर्नल प्रो. डॉ. हेमलता बागला ने कहा कि हर तरफ त्यौहारों का माहौल है,

और इस वर्ष भी किरण को लेकर अपार उत्साह है. यह फेस्ट युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह से जगमगा उठेगा. इस वर्ष किरण-2025 की “थीम द लीजेंड ऑफ द फीनिक्स फोकलोर” रिवाइव्ड रखी गई है. यह थीम फीनिक्स के पुनर्जन्म के रूपक के माध्यम से युवाओं में रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धा के उत्सव को दर्शाती है.
के.सी. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. तेजश्री शानबाग ने कहा-हर साल हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और क्रिएटिविटी देखकर मैं अभिभूत हो जाती हूँ. उनके अंदर की सोच, मेहनत और प्रस्तुति की क्षमता फेस्ट को अलग ही आयाम देती है.

13, 14 और 15 नवंबर को आयोजित होने वाला किरण 2025 तीन दिनों तक कला, संस्कृति, सृजनात्मकता, प्रतियोगिताओं और रंगारंग आयोजनों का ऐसा संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें हर पल उत्साह और उमंग झलकेंगी. इन तीन दिनों के दौरान स्वयंसेवक, शिक्षक और प्रतिभागी सभी इस फेस्ट की भावना में ऐसे डूबे रहते हैं कि हर सुबह उनके दिल की धड़कनें उत्साह और जोश से तेज हो जाती हैं.फेस्ट से पहले आयोजित जॉय ऑफ जेनेरोसिटी दान अभियान आयोजित हुआ. इस अभियान में मुंबई के विभिन्न कॉलेजों ने मिलकर भाग लिया.

इस अभियान ने सामाजिक सरोकार को एक नई दिशा दी और यह साबित किया कि दयालुता की चमक सबसे अधिक उजली होती है. कॉलेज की सांस्कृतिक निर्देशिका सुश्री नीता दाम ने कहा- हमारे विद्यार्थियों का जुनून, उनका एकजुट होकर काम करना और रचनात्मकता को वास्तविक रूप देनाइन सबको इस फेस्ट में प्रत्यक्ष देखा जा सकता है. यह दृश्यों को देखकर मन गर्व से भर उठता है. उन्होंने कहा कि किरण एक ऐसी कहानी जो हर साल नई तरह से लिखी जाती है.और इस बार, यह कहानी सिर्फ देखने-सुनने की नहीं है,इस बार कहानी का हिस्सा बनना है.फीनिक्स की तरह उठिए, अपनी रचनात्मकता की रोशनी को मंच से लेकर आकाश तक फैलाइए. किरण 2025 आपसे आपका किरदार निभाने की उम्मीद कर रहा है. यह समय अपने समय की उत्कृष्ट प्रस्तुति को नया रूप देने का है.
मुंबई के अलग-अलग कॉलेज के वार्षिक उत्सव बहुत ही प्रसिद्ध है। के सी कॉलेज की जानकारी साझा कर ने के लिए धन्यवाद