उज्जैन की बेटी ने पोलैंड में बढ़ाया भारत का मान

आयशा सना कुरैशी बनीं ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के लिए गर्व का पल। नगर की ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ‘मिस इंडिया पोलैंड 2025’ का ताज जीतकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत और प्रदेश का नाम रोशन किया।

आयशा ने 23 नवंबर को हुए प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी और सभी कैटेगरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उनका ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक्ट निर्णायकों को खासा प्रभावित कर उन्हें प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में मददगार साबित हुआ।

उज्जैन के आदर्श नगर, नागझिरी की रहने वाली आयशा की यह यात्रा प्रेरणादायक है। उन्होंने सेंट पॉल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और एमआईटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 2015 में अमेरिका की आईटी कंपनी में चयनित हुईं और 2019 में पोलैंड शिफ्ट हुईं। वर्तमान में एक बड़ी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

आयशा के माता-पिता, मुक्तदिर खालिद कुरैशी और जरका कुरैशी, ने बेटी की जीत पर गर्व व्यक्त किया—“आयशा का सपना मिस इंडिया बनने का था, और आज उसने पोलैंड में भारत का मान बढ़ाया है।”

आगामी वर्ष आयशा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2026’ में पोलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *