-सोलर सोल्यूशन कंपनी ने किया सशक्त प्रदर्शन

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे
इंदौर-इंदौर के होटल शेरेटन में 17 व 18 दिसंबर को आयोजित ङ्गइंदौर ग्लोबल सोलर एक्सपो एवं सूर्यकॉन कॉन्फ्रेंस2025फ में देशभर की नामी सोलर कंपनियों ने अपने नवीन सोलर उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन किया. इस दो दिवसीय भव्य आयोजन में सोलर सोल्यूशन कंपनी, उदयपुरमहिदपुर रोड, रतलाम ने भी अपना प्रभावी स्टॉल लगाकर विजिटर्स को आधुनिक सोलर उत्पादों की जानकारी दी.
इस अवसर पर सोलर सोल्यूशन कंपनी की ओर से आनंद पोरवाल की विशेष भूमिका रही. उन्होंने स्टॉल पर उपस्थित अतिथियों, उद्योगपतियों एवं आम विजिटर्स को कंपनी के उत्पादों, तकनीकी विशेषताओं एवं सोलर ऊर्जा की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उनके साथ कंपनी के डायरेक्टर दिनेश पाटीदार, शशांक पाटीदार, विजय पाटीदार, तथा टीम सदस्य कीर्ति, अवनी, नेहा उपस्थित रहे. एक्सपो के दौरान ओलिवा लिथियम आयन बैटरी के मेन्युफैक्चरर जेनिल कोठारी (अहमदाबाद) एवं पैनासोनिक इन्वर्टर कंपनी के मध्यप्रदेश-राजस्थान हेड अभिषेक शर्मा (जयपुर) की भी विशेष उपस्थिति रही.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान एवं कुणाल सिंह चौहान, सोलर एक्सपो के आयोजक आनंद गुप्ता, मुख्यमंत्री कार्यालय इंदौर के नीति विशेषज्ञ सलाहकार पंडित लोकेश शर्मा, उत्साह ग्रुप के डायरेक्टर राजेंद्र धनोतिया, महिदपुर रोड से भरत शर्मा एवं राहुल बोथरा ने भी सोलर सोल्यूशन कंपनी के स्टॉल का निरीक्षण किया.

स्टॉल निरीक्षण के दौरान आनंद पोरवाल एवं दिनेश पाटीदार से चर्चा करते हुए अतिथियों ने उपलब्ध सोलर उपकरणों की जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर बताया गया कि सोलर सोल्यूशन कंपनी पिछले 15 वर्षों से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत है और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.
आनंद पोरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन मध्यप्रदेश को नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और हरित ऊर्जा से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में उद्योगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.