मतदाता जागरुकता के लिए कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी

विधायक दिनेश जैन, जिला अध्यक्ष महेश परमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

महिदपुर रोड-महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के महिदपुर रोड में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और मतदान के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश परमार और महिदपुर विधानसभा के विधायक दिनेशचंद्र बोस ने किया. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलकिशोर त्रिवेदी, भरत शर्मा, जितेंद्र मंडोवरा, विश्वास परमार, कान्हा गुर्जर, सचिन सोनी, कमल डांगी सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि हर नागरिक मतदान करे.



विधायक दिनेश बोस ने कहा कि यह पहल केवल चुनावी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जागरूकता की दिशा में एक सामाजिक दायित्व है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वोट का सही इस्तेमाल करें, किसी भी भ्रम या उदासीनता में मतदान से दूर न रहें.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने महिदपुर रोड नगर और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाता सूची की जाँच की. जिन लोगों के नाम सूची से छूट गए थे, उन्हें जोड़वाने का आग्रह किया गया. वहीं, जिनके पते या विवरण गलत पाए गए, उन्हें सुधारने के लिए आवेदन कराए गए.


महेश परमार ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम ने कम से कम 40 पोलिंग बूथों पर जाकर मतदाता संपर्क करने का निर्णय लिया है.
आज महिदपुर रोड रोड स्थित पाँच से छह पोलिंग बूथों पर लगातार दो घंटे तक यह अभियान चलाया गया. इस अवसर पर युवाओं ने भारत माता की जय और जय महाकाल के नारे लगाए. कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं के लिए केसर का दूध वितरण किया गया, जिसे युवा साथी काना गुजर द्वारा उपलब्ध कराया गया. प्रभात फेरी के दौरान रघुपति राघव राजाराम रामधुन भी गाई गई और मतदाताओं को जागरुक किया गया.

One thought on “मतदाता जागरुकता के लिए कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *