
मधु चौधरी, लेखिका, बोरीवली, मुंबई
ईश्वर ने औरत को जन्मदायिनी शक्ति प्रदान की है और उसे रचयिता की उपाधि से सम्मानित किया है. साधारण बोलचाल में कहा जाता है कि बच्चा जन्म लिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि जन्म केवल बच्चे का नहीं होताजन्म तो मां का भी होता है. जब एक औरत पहली बार मां बनती है, तब यह कुदरत का अद्भुत करिश्मा सामने आता है. एक नया जीवन धरती पर आता है, और उसी क्षण, उस औरत का दूसरा जीवन भी आरंभ होता है. अब वह केवल औरत नहींएक मां है.
गर्भधारण के पहले ही क्षण से, जैसे-जैसे भ्रूण का निर्माण होता है, मां के अंदर भी मां बनने की प्रक्रिया धीरे-धीरे आकार लेने लगती है. भ्रूण के अंग विकसित होते हैं, उसका मस्तिष्क बढ़ता है, और मां भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को तैयार करती रहती है ताकि वह एक स्वस्थ संतान को जन्म दे सके.
इस प्रक्रिया में मानसिक तैयारी का महत्व सबसे बड़ा होता है. मां को स्वयं से यह सवाल बार-बार करना पड़ता हैक्या मैं इस जिम्मेदारी को निभा पाऊंगी? क्या मैं अपने बच्चे के लिए सही मार्गदर्शन और प्रेम दे पाऊंगी? और फिर जब बच्चे का जन्म होता है, तो उसकी पूरी दुनिया ही बदल जाती है.
मातृत्व का अहसास, उसका गौरव और उसका प्रेम, हर एक मां को अभिभूत कर देता है. लेकिन इसके साथ ही जन्म लेती है नई चिंताक्या मैं मां की इस विशाल भूमिका में स्वयं को सही तरीके से ढाल पाऊंगी? बच्चे की जिम्मेदारी, उसकी देखभाल, उसकी परवरिश, सब कुछ अब उसी के हाथ में है. यह अहसास और जिम्मेदारी औरत के दिल और दिमाग में एक हलचल मचा देता है.
नौ महीने का लंबा इंतजार कब आएगा, कैसा होगा, कहां रहेगा के बाद जैसे ही यह इंतजार समाप्त होता है, एक अजीब सा खालीपन भी आता है. भविष्य की चिंता, नई चुनौतियों का सामना, दिन और रात के मायने बदल जानासब कुछ एक साथ. बच्चे का जन्म केवल एक नया जीवन नहीं लाता, बल्कि मां की दुनिया को भी पूरी तरह बदल देता है. जैसे-जैसे बच्चा सीखता है, मां भी सीखती है. उसके अनुभव, उसकी गलतियाँ, उसकी हँसी, उसकी खुशियाँसब कुछ मां को नई सीख देती हैं. यही वह अटूट बंधन है जो समय के साथ और गहरा होता जाता है.
सत्य यह है कि हर बच्चे के जन्म के साथ एक मां का जन्म भी होता हैएक नई पहचान, एक नई जिम्मेदारी, और एक अनंत प्रेम की शुरुआत. यही मातृत्व का असली जादू है.
अति सुंदर
Nice
बेशक़ माँ का सृजन माँ के रूप में
बहुत ही सुन्दर, आलेख, बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाइयां आदरणीया
एक निवेदन
रचनाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए आपका धन्यवाद, यह अवश्य हमारे साथियों का उत्साहवर्धन करेगी और नवसृजन के लिए प्रेरित करेगी. बस एक छोटा सा निवेदन है आप सभी से कि आप अपने शहर का भी उल्लेख कर देंगे तो हमें और हमारे साथियों को लगेगा की उनकी रचनाएं कहां-कहां तक पढ़ी जा रही है.
आपका साथी
एक निवेदन
रचनाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए आपका धन्यवाद, यह अवश्य हमारे साथियों का उत्साहवर्धन करेगी और नवसृजन के लिए प्रेरित करेगी. बस एक छोटा सा निवेदन है आप सभी से कि आप अपने शहर का भी उल्लेख कर देंगे तो हमें और हमारे साथियों को लगेगा की उनकी रचनाएं कहां-कहां तक पढ़ी जा रही है.
आपका साथी