पुणे की महिलाओं ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या की सरयू आरती समिति का दिवाली वाला पिछला रिकॉर्ड टूटा

पुणे, ११ सितंबर
पुणे के गणेशोत्सव को और भी यादगार बनाते हुए ढोले पाटील शैक्षणिक संस्था ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. संस्था के अध्यक्ष सागर उल्हास ढोले पाटिल के नेतृत्व में, सर्वाधिक नागरिकों ने एक साथ दीप जलाकर आरती की और नया विश्वविक्रम स्थापित किया. खास बात यह रही कि आरती करने वाली सभी महिलाएं थीं
इस आयोजन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित सरयू आरती समिति का वह पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसमें दिवाली पर सबसे अधिक लोगों ने एक साथ दीपों से आरती की थी. पुणे के खराड़ी स्थित ढोले पाटील शैक्षणिक संस्थान के कैंपस में १,७२४ नागरिकों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सभी नियमों का पालन करते हुए दीपों से सामूहिक आरती की. इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी, प्राध्यापक और नागरिक भी शामिल हुए्. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के वरिष्ठ एडुजीकेटर स्वप्नील डांगरीकर ने इस प्रयास का प्रत्यक्ष परीक्षण किया और इसकी सफलता के बाद तुरंत ढोले पाटिल एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सागर उल्हास ढोले पाटिल को नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र सौंपा. इस पूरे अभियान के लिए मार्गदर्शन करने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समन्वयक मिलिंद वेर्लेकर भी उपस्थित थे.
विश्‍व रिकॉर्ड के अवसर पर सागर ढोले पाटिल ने कहा कि हमारे कैंपस में एक सुंदर गणेश मंदिर है, जहां पिछले १५ वर्षों से उत्साहपूर्वक गणेशोत्सव मनाया जाता है. इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. यह नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाएं होने से दुनिया में अशांति और नकारात्मकता बढ़ी है. गणपति बप्पा ङ्गविघ्न विनाशकफ कहलाते हैं, जो सभी संकटों का नाश करते हैं्. इसलिए हमने विश्व शांति और समृद्धि के लिए गणराय की प्रार्थना करते हुए यह विश्वविक्रम बनाया है. इस रिकॉर्ड के माध्यम से हम वैश्विक स्तर पर शांति का संदेश देना चाहते हैं्.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *