रंगों से सजा जीवन

मेघा अग्रवाल, प्रसिद्ध लेखिका, नागपुर (महाराष्ट्र)

जीवन में रंगों का महत्व,
जीना मुझे सिखाता है।

लाल रंग बिंदी का जो,
माँ की ममता में झलके,
लाल–लाल कहकर मुझको
खुशियों में हरदम महके।
जीवन में रंगों का महत्व

हरा रंग हरियाली का,
जो धरा से प्रेम सिखाता है,
हरियाली हो जीवन में तो
अमंगल भी मंगल कर जाता है।
जीवन में रंगों का महत्व

नीला रंग आसमाँ का,
ऊँचा उड़ना सिखलाता है,
मन को शांति प्रदान करे
और प्रेम का पाठ पढ़ाता है।
जीवन में रंगों का महत्व

शुभ्र रंग माँ शारदे का,
ज्ञान की देवी कहलाती हैं,
स्तुति मैं करूँ उनकी,
अक्षर–ज्ञान हमें सिखलाती हैं।
जीवन में रंगों का महत्व

भगवा रंग सनातन का,
जो संस्कार मुझे सिखाता है,
हर रंग की अपनी महिमा है,
जो जीवन को सफल बनाता है।
जीवन में रंगों का महत्व

4 thoughts on “रंगों से सजा जीवन

    1. रंगों से रंगीन जिंदगी
      मुस्कान से सजे जिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *