मन की बात

हम डिजिटल मीडिया की ताकत और सकारात्मक कहानियों के जरिए प्रेरणादायक व्यक्तियों, संस्थाओं और विचारों की यात्रा को दुनिया के सामने लाते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ कहानियाँ सुनाना नहीं, बल्कि एक ऐसी लहर खड़ी करना है जो समाज में वास्तविक बदलाव लाए। हम ऐसे व्यक्तियों और किरदारों को भी सामने लाना चाहते हैं जो लाइमलाइट से दूर रहकर अपने काम कर रहे हैं।

ये अनसुने हीरो हैं, जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए लगातार कार्यरत हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नजरअंदाज कर देती है। आपके आसपास भी ऐसी किसी संस्था या व्यक्ति की जानकारी हो, तो हमें जानकारी भेजें।

इसके साथ ही, आप किसी भी विधा में लेखन करते हों तो अपने विचार लोगों तक पहुँचाने के लिए हमें अपनी रचनाएँ परिचय और फ़ोटोग्राफ़ के साथ भेज सकते हैं। आपकी रचनाओं का स्वागत है।

रचनाकारों के प्रश्नों के बारे में स्पष्टीकरण:
यह पोर्टल निःशुल्क है। इसमें रचना के प्रकाशन का न तो शुल्क लिया जाता है, न ही दिया जाता है। यहाँ कोई साहित्यिक खेमेबाजी नहीं है। सभी की रचनाओं का स्वागत है। आप निरंतर अपनी रचनाएँ भेज सकते हैं। अप्रकाशित होने की भी कोई शर्त नहीं है। केवल यह सुनिश्चित करें कि रचना चोरी की न हो; इसके अलावा कोई सख्त नियम नहीं हैं।

यदि आपका सहयोग इसी तरह मिलता रहा, तो शीघ्र ही ई-पत्रिका भी प्रकाशित की जाएगी।

रचनाएँ भेजने के लिए:
इस मोबाइल नंबर 8793103303 पर व्हाट्सएप करें, अपने परिचय और फ़ोटोग्राफ़ के साथ।

साथ ही, आप अपने साहित्यकार मित्रों को भी इस पोर्टल के लिए समाचार, लेख, कविताएँ, कहानियाँ, ग़ज़लें, लघुकथाएँ आदि भेजने के लिए प्रेरित करें।

सहयोग की अपेक्षा में…

5 thoughts on “मन की बात

  1. इस नेक कार्य के लिए साधुवाद 🙏🙏सुंदर सोच का स्वागत 🎉🎉👍👍

      1. आपने अपनी सोच को पोषित कर सबके पठन की सामग्री बना दिया , आपके बहुत प्रशंसनीय प्रयास के लिए ढेर सारी बधाई।

  2. बहुत सुंदर सोच के साथ खूबसूरत पहल
    समाज को परिवर्तित करने का माध्यम लेखन
    हम सब साथ हैं…
    सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *