स्त्री शक्ति संगठन की विचार गोष्ठी

नई दिल्ली में स्त्री शक्ति संगठन द्वारा आयोजित संगठन संरचना एवं कार्यप्रणाली पर विचार गोष्ठी स्त्री शक्ति संगठन की विचार गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करतीं सदस्याएं

संगठन संरचना व कार्यप्रणाली पर हुआ मंथन

नई दिल्ली से प्रेरणा बुडाकोटी की रिपोर्ट

नई दिल्ली |
स्त्री शक्ति संगठन द्वारा 31 जनवरी (शनिवार) को “संगठन संरचना एवं कार्यप्रणाली” विषय पर एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की मुख्य अध्यक्षा ममता शर्मा ने किया। गोष्ठी में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार और अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन अध्यक्ष ममता शर्मा (हरियाणा), मीडिया प्रभारी प्रेरणा बुड़ाकोटी (दिल्ली), वरिष्ठ सदस्य प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ (झारखंड), डॉ. अंजना गर्ग (हरियाणा), नीतू नागर (मध्य प्रदेश), दर्शना (हरियाणा), अंजु बंसल (जम्मू), कुलवंत कौर (हरियाणा), अलका जांगड़ा (हरियाणा), दीपाली सोढ़ी (हरियाणा), सरला देवी (हरियाणा), पूनम वर्मा सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाने के लिए आत्मविश्वास, उम्मीद और सकारात्मक सहयोग के साथ विचारों की क्रांति आवश्यक है। इसके लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की भी समान और संवेदनशील भूमिका होनी चाहिए, विशेषकर वे पुरुष जो महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए आगे आना चाहते हैं। सभी ने इस बात पर बल दिया कि जब नारी अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानती है, तभी वह हर परिस्थिति का दृढ़ता से सामना कर सकती है। नारी-शक्ति के जागरण से समाज की दिशा स्वतः सकारात्मक परिवर्तन की ओर बढ़ेगी, जिससे महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नीतू नागर (अम्बर कवियत्री, लेखिका एवं सोशल वर्करमान्यता प्राप्त मानवाधिकार परिषद द्वारा) ने वर्तमान परिदृश्य में नारी के संदर्भ में अपनी दो पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं.

“उठो नारी जगा लो मन को,
अब कृष्ण न आने वाले हैं,
अब मिलकर हम सबको,
नारी शक्ति को जगाना है।”

अन्य अनुभवी सदस्यों ने संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने हेतु अपने ज्ञानवर्धक सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे संगठन के भविष्य के लिए नई दिशा और मार्गदर्शन मिला।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यक्षा ममता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *