कम समय में पाएँ फेस्टिव लुक, ईद के लिए भी परफेक्ट स्टाइल

मोना परिहार, प्रसिद्ध मेंहदी आर्टिस्ट
शादी-ब्याह और त्योहारों का सीजन शुरू होते ही फैशन की दुनिया में मेहंदी के नए ट्रेंड छा जाते हैं. हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली मेहंदी अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है. इस सीजन खासतौर पर अरबी स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन युवतियों और दुल्हनों की पहली पसंद बन रही है. इसकी बोल्ड आउटलाइन, खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न और खाली जगहों के संतुलित इस्तेमाल से हाथों को मिलता है रॉयल और एलिगेंट लुक. चाहे शादी की मेहंदी हो या किसी त्योहार की तैयारी, ट्रेंडिंग अरबी मेहंदी स्टाइल हर मौके को बना देती है और भी खास.
बॉक्स और स्टार डिज़ाइन

हाथ की पीठ पर छोटे-छोटे चौकोर बॉक्स बनाएं और उनके चारों ओर फूल-पत्तियों की सजावट करें. बीच-बीच में छोटे सितारे जोड़ दें, जिससे डिज़ाइन और आकर्षक लगे
अरबी साइड ट्रेल

तर्जनी उंगली से कलाई तक तिरछी दिशा में फूलों की बेल बनाएं. फूलों की बाहरी रेखाएं गाढ़ी रखें और अंदर हल्की शेडिंग करें. यह डिज़ाइन सादगी के साथ खूबसूरती देता है.
सेंट्रल मंडला ब्लूम

हथेली के बीच में एक साफ-सुथरा मंडला बनाएं. पंखुड़ी आकार, गोल डॉट्स और सरल परतों के साथ इसे हल्का और संतुलित रखें.रमजान लालटेन मोटिफहथेली या कलाई के पास छोटी सी लालटेन बनाएं. ज्यामितीय रेखाओं से उसे सजाएं, लेकिन ज्यादा बारीकियां न जोड़ें. यह डिज़ाइन रमजान की खास पहचान को दर्शाता है.
पेसली कर्व डिज़ाइन

हथेली के किनारे से उंगलियों की ओर लंबा पेसली पैटर्न बनाएं. उसके आसपास हल्की पत्तियों की सजावट करें. यह डिज़ाइन हल्का होते हुए भी अलग दिखता है.
ब्रेसलेट स्टाइल कफ

कलाई के चारों ओर ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाएं. इसमें चेन, छोटे फूल और डॉट्स शामिल करें. यह असली चूड़ियों के साथ बहुत सुंदर लगता है.पारंपरिक फिंगरटिप फिलउंगलियों के सिरों को पूरी तरह मेहंदी से भर दें और नीचे पतली क्षैतिज रेखाएं बनाएं. यह क्लासिक और बोल्ड स्टाइल हमेशा ध्यान आकर्षित करता है.
जाली पैटर्न
अंगूठे के नीचे या किसी खाली जगह पर जाली जैसा पैटर्न बनाएं. जहां-जहां रेखाएं मिलें, वहां छोटे डॉट्स लगाएं. कम मेहनत में शानदार लुक मिलता है.
मिनिमल रिंग और चेन डिज़ाइन

एक उंगली पर अंगूठी जैसा पैटर्न बनाकर उसे पतली चेन से कलाई तक जोड़ दें. यह ज्वेलरी से प्रेरित आधुनिक और स्टाइलिश डिज़ाइन है. मेहंदी डिज़ाइन आप फ्लोरल अरबी मेहंदी, भारी अरबी स्टाइल जिसमें झूमर जैसे जटिल पैटर्न हों, या फिर संतुलित और सिमेट्रिकल डिज़ाइन चुन सकती हैं. ये डिज़ाइन पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल का सुंदर मेल होते हैं. इनसे आप त्योहार की भावना को बनाए रखते हुए अपनी अलग पहचान भी दिखा सकती हैं.
भारी-भरकम पैटर्न की जरूरत नहीं है. हल्की रेखाएं, छोटे-छोटे डिटेल और आपकी अपनी रचनात्मकता ही आपके हाथों की खूबसूरती को खास बना सकती है.