मुंबई-भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से नया जढझ आधारित प्रमाणीकरण सिस्टम लागू कर रही है. इसी क्रम में सेंट्रल रेलवे की ५ और ट्रेनों में यह नई व्यवस्था १९ दिसंबर २०२५ से लागू की जा रही है.
19 दिसंबर 2025 से जिन ट्रेनों में यह सुविधा लागू होगी, वे इस प्रकार हैं:-११०२९ सीएसएमटी-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस,११०५५ लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोंडा गोदान एक्सप्रेस,११०६१ लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, ११०२५ पुणे-अमरावती एक्सप्रेस तथा १२१५७ पुणे -सोलापुर हुतात्मा एक्सप्रेस हैं.
यह नया सिस्टम कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटर, अधिकृत एजेंटों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जाने वाले तत्काल टिकटों पर लागू होगा. इस प्रक्रिया के तहत टिकट बुकिंग के समय दिए गए मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी के सफल सत्यापन के बाद ही तत्काल टिकट जारी किया जाएगा.
रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से तत्काल टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक यात्रियों को तत्काल कोटा का लाभ सुनिश्चित रूप से मिल सकेगा.
5 और ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए लगेगा ओटीपी