शिवालय

परम धाम शिवालय है ,ऊर्जा से भरपूर
सकारात्मकता पुंज ये,पूजित शिव स्वरूप।।

शिवलिंग पर अर्पित करे , गंगा जल की धार
आचमन करके प्रभु का ,करना पंचोपचार ।।

पूजित है कांवड़िया, पूजित है श्री गंगा धार
शिव अभिषेक करें सभी , लेकर ॐ का नाम ।।

ॐ नाम के जाप से , होता सबका कल्याण
शिवालय में ॐ गूंजता , ओंकार करे उद्धार ।।

बिल्व पत्र के रूप में, श्री ब्रह्मा विष्णु महेश
शिव प्रिय है बिल्व पत्र,प्रभु का होता हैं अभिषेक।।

शिवालय जाते भक्त सभी , शिव पूजन को खास
श्रावण मास में भक्तों पर ,कृपा की होवे बरसात ।।

हर हर महादेव के नाम से , भक्तों का उमड़े हुजूम
कांवड़िया लेकर आए सब , करने को शिव अभिषेक ।।

ईश्वर को नहीं चाहिए ,कोई मोहन भोग या प्रसाद
एक लौटा जल से प्रसन्न प्रभु ,महादेव पर रखना विश्वास ।।

आशी प्रतिभा, स्वतंत्र लेखिका, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *