रविवार, 13 जुलाई 2025 को मध्य रेलवे, मुंबई मंडल पर आवश्यक इंजीनियरिंग और संरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के चलते मेन लाइन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लागू किया जाएगा. इस दौरान कई मेल/एक्सप्रेस और लोकल सेवाएं प्रभावित होंगी. यात्रियों को पहले से योजना बनाकर यात्रा करने और रेलवे प्रशासन से सहयोग की अपील की गई है.
मेन लाइन ब्लॉक:
विद्याविहार और ठाणे स्टेशनों के बीच 5वीं और 6वीं लाइन
सुबह 08:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक
हार्बर लाइन ब्लॉक:
कुर्ला और वाशी स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइन
सुबह 11:10 बजे से शाम 16:10 बजे तक
प्रभावित ट्रेनें मेन लाइन (विद्याविहार-ठाणे):
डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें 10-15 मिनट देरी:
11055 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
11061 एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस
16345 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस
17222 एलटीटी-काकीनाडा एक्सप्रेस
ये गाड़ियाँ विद्याविहार पर डाउन फास्ट लाइन और ठाणे पर 5वीं लाइन से डायवर्ट होकर चलेंगी.
अप मेल/एक्सप्रेस (सीएसएमटी जाने वाली) 10-15 मिनट देरी:
11010 पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस
12124 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन
12126 पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस
12140 नागपुर-सीएसएमटी सेवाग्राम एक्सप्रेस
22226 सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस
12321 हावड़ा-सीएसएमटी मेल
11012 धुले-सीएसएमटी एक्सप्रेस
ये ट्रेनें ठाणे से अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट होकर चलेंगी.
अप मेल/एक्सप्रेस (एलटीटी जाने वाली) 10-15 मिनट देरी:
13201 पटना-एलटीटी एक्सप्रेस
17221 काकीनाडा-एलटीटी एक्सप्रेस
12168 बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
ये ट्रेनें ठाणे से अप फास्ट लाइन पर और विद्याविहार पर 6वीं लाइन से डायवर्ट होंगी.
हार्बर लाइन सेवाएं रद्द कुर्ला-वाशी सेक्शन:
सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए सुबह 10:34 से दोपहर 15:36 तक
पनवेल/वाशी से सीएसएमटी के लिए सुबह 10:16 से दोपहर 15:47 तक
ये सभी अप व डाउन हार्बर लाइन लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी.
वैकल्पिक व्यवस्था:
ब्लॉक अवधि में सीएसएमटीकुर्ला और पनवेलवाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
हार्बर लाइन के यात्री ठाणे से वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच सुबह 10:00 से शाम 18:00 बजे तक यात्रा कर सकते हैं.