इंटरनेट पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पिता और बेटी का छोटा-सा पल लाखों चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है. वीडियो में बेटी ट्रेन की खिड़की से अपने पापा को कोरियन फिंगर हार्ट बनाकर प्यार जता रही होती है. लेकिन भारतीय पिता तो पिता होते हैं… सीधे समझ बैठे कि शायद बेटी पैसे मांग रही है.. पिता तुरंत जेब टटोलकर नोट आगे बढ़ा देते हैं, जबकि दूसरी ओर बेटी थोड़ी हैरान होकर हंसने लगती है और इशारों में बताती है कि वो पैसे नहींप्यार का इशारा कर रही थी.
यह छोटी-सी गलत़फहमी न केवल मज़ेदार है, बल्कि बेहद प्यारी भी.

ऐसा पल कई बेटियों ने महसूस किया होगाघर से निकलते हुए पापा का चेहरा, उनकी चिंता, छोटी-सी विदाई, और वही पुराना सवाल पैसे तो हैं न?
क्यों छू गया ये वीडियो दिल?
क्योंकि इसमें पिता की मासूम चिंता दिखाई देती है
बेटी सिर्फ प्यार जताना चाहती थी, पिता ने उसे सुविधा की जरूरत समझी. विदाई के भाव, मज़ाकिया कंफ्यूज़न और अनकही मोहब्बत सब एक फ्रेम में.
Lovely video