सामाजिक कार्यों के लिए मिला पुरस्कार

मुंबई से लाइव वॉयर न्यूज के लिए डॉ.शशिकला पटेल की रिपोर्ट
मुंबई. सांताक्रूज़ पश्चिम में आयोजित एक सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी समारोह में सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान देने वाले इंजीनियर भावना और प्रबंधक यश का सम्मान किया गया.यह सम्मान ऑल इंडिया यादव महासभा, मुंबई की ओर से महासचिव समाजसेवी एवं शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव तथा गिरधारीलाल पंडित द्वारा प्रदान किया गया. समारोह का उद्देश्य समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा भावना रखने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देना था. इंजि. भावना तथा प्रबंधक यश लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक सहायता, युवाओं के मार्गदर्शन और मानवीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इन्हीं प्रयासों को देखते हुए महासभा ने उनका सम्मान करने का निर्णय लिया.
कार्यक्रम में डॉ. अमर बहादुर पटेल,प्रो. डॉ. शशिकला पटेल, इंजीनियर आशय, सहित कई प्रतिष्ठित समाजजन और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज सुधार के लिए ऐसे युवाओं और पेशेवरों का आगे आना जरूरी है, जो बिना किसी पद या लाभ की अपेक्षा के सिर्फ सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते हैं. इंजि. भावना और प्रबंधक यश का कार्य समाज को ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है. समारोह का समापन आभार प्रदर्शन और सामाजिक एकता, शिक्षा एवं जनहित कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की संकल्पना के साथ हुआ.
Very Nice