मेघा अग्रवाल का नाम राज्य में रोशन

देवरी स्थित धुकेश्वरी मंदिर सभागृह में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में कवयित्री मेघा मनोज अग्रवाल को नारी रत्न सम्मान प्रदान करते संस्था के संस्थापक डॉ. घनश्याम निखाड़े, साथ में मंचासीन अतिथि और उपस्थित गणमान्यजन।

हिंदी साहित्य और समाजसेवा के लिए सम्मानित

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वॉयर न्यूज

नागपुर की प्रतिष्ठित कवयित्री मेघा मनोज अग्रवाल को समाजसेवा, हिंदी लेखन और उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए राज्यस्तरीय नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्याम बहुउद्देशीय विकास संस्था की ओर से देवरी में आयोजित भव्य समारोह में संस्था के संस्थापक डॉ. घनश्याम निखाड़े द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से नागपुर का नाम गौरवान्वित हुआ है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 13 विशिष्ट व्यक्तियों को गौरव पुरस्कार सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम श्याम महाजन बहुउद्देशीय विकास संस्था, मां धुकेश्वरी मंदिर ट्रस्ट एवं देवरी तालुका पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में 4 जनवरी को धुकेश्वरी मंदिर सभागृह, देवरी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कृषि भूषण पुरस्कार, आदर्श शिक्षिका पुरस्कार, शिक्षक रत्न पुरस्कार, दर्पण पत्रकारिता पुरस्कार, समाज भूषण पुरस्कार, नारी रत्न पुरस्कार, ग्राम समाज भूषण (आदर्श सरपंच) पुरस्कार, सहकार भूषण पुरस्कार, प्रशंसाकरत्न पुरस्कार, भारतीय संस्कृति रक्षक पुरस्कार एवं सेवाभाव भूषण पुरस्कार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का उद्घाटन जिला अधिकारी प्रदीप नायर के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खा. नामदेव राव किरसान ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सहषराम कोरोटे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटील, नगराध्यक्ष संजु उईके, धुकेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत संगीडवार, उद्योगपति शैकी सहित अनेक अधिकारी, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनमानस की उल्लेखनीय उपस्थिति में यह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *