वलसाड और वेलांकन्नि के बीच चलाएगी विशेष ट्रेन

पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से वलसाड और वेलांकन्नि स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एक विशेष ट्रेन चलाएगी.पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है.

ट्रेन संख्या 09047/09048 वलसाड–वेलांकन्नि विशेष [02 फेरे]

ट्रेन संख्या 09047 वलसाड–वेलांकन्नि विशेष वलसाड से शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को 17.45 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 07.30 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी.
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09048 वेलांकन्नि–वलसाड विशेष वेलांकन्नि से सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 13.30 बजे वलसाड पहुंचेगी.

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अदोनी, गुंतकल, गूटी, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कडप्पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, तिरुवण्णामलै, विल्लुपुरम, कडलूर पोर्ट, चिदंबरम, मयिलाडुतुरै, कारैक्कल, नागूर और नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर ठहरेगी.

इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे.

ट्रेन संख्या 09047 की बुकिंग 18 दिसंबर 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *