मध्य रेल मुंबई मंडल पर 21 दिसंबर को मेगा ब्लॉक

कई लोकल व एक्सप्रेस सेवाएं प्रभावित

मुंबई. मध्य रेल के मुंबई मंडल पर रविवार, दिनांक 21.12.2025 को विभिन्न इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के लिए उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा. इसके चलते लोकल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाओं पर असर पड़ेगा.

मेन लाइन ब्लॉक खंड
ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच 5वीं और 6वीं लाइन पर सुबह 9.00 बजे से दोपहर 13.00 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा.

अप मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन
निम्नलिखित अप मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा. इन ट्रेनों के 10 से 15 मिनट विलंब से गंतव्य पर पहुंचने की संभावना है.

ट्रेन संख्या 11010 पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 17611 नांदेड़-सीएसएमटी राज्यरानी एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 12124 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन.
ट्रेन संख्या 13201 राजगीर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 17221 काकीनाडा-एलटीटी एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 12126 पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 12140 नागपुर-सीएसएमटी सेवाग्राम एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 22160 चेन्नई-सीएसएमटी एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 22226 सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 12321 हावड़ा-सीएसएमटी मेल.
ट्रेन संख्या 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 11014 कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस.

डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन
ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर निम्नलिखित डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा. ये ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से हैंडओवर की जाएंगी.

ट्रेन संख्या 11029 सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 11055 एलटीटी-गोंडा गोदान एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 11061 एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस.
ट्रेन संख्या 16345 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस.

मेमू ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और ऑरिजिनेशन
61003 वसई रोड-दिवा मेमू, जो वसई रोड से 9.50 बजे प्रस्थान करेगी, कोपर में टर्मिनेट होगी और 10.31 बजे पहुंचेगी.
61004 दिवा-वसई रोड मेमू, दिवा के बजाय कोपर से 11.45 बजे शॉर्ट ऑरिजनेट होगी और 12.30 बजे वसई रोड पहुंचेगी.

हार्बर लाइन ब्लॉक
पनवेल और वाशी स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनें, पोर्ट लाइन को छोड़कर, सुबह 11.05 बजे से 16.05 बजे तक बंद रहेंगी.

हार्बर लाइन सेवाएं
पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 15.49 बजे तक सीएसएमटी की ओर जाने वाली सभी हार्बर लाइन ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं, सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 15.12 बजे तक पनवेल और बेलापुर की ओर जाने वाली सभी हार्बर लाइन ट्रेनें भी रद्द रहेंगी.

ट्रांस हार्बर लाइन सेवाएं
पनवेल से ठाणे की ओर जाने वाली अप ट्रांस हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 11.02 बजे से दोपहर 15.53 बजे तक रद्द रहेंगी. ठाणे से पनवेल की ओर जाने वाली डाउन ट्रांस हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 10.01 बजे से दोपहर 15.20 बजे तक रद्द रहेंगी.

ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ठाणे-वाशी और ठाणे-नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा बेलापुर और नेरुल से उरण स्टेशनों के बीच पोर्ट लाइन सेवाएं भी चालू रहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *