पुणे में ‘कलांगन वाटिका’ का आयोजन

पुणे, 16 दिसंबर भारतीय शास्त्रीय संगीत और कला को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुणे स्थित प्रतीक राजकुमार के संगठन ‘साउंड्स ऑफ बीट्स’ द्वारा ‘कलांगन वाटिका’ नामक एक अनोखी सांस्कृतिक पहल का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार, 19 दिसंबर और शनिवार, 20 दिसंबर को आयोजित होंगे।

पहला कार्यक्रम शुक्रवार, 19 दिसंबर को यशवन मान, हिंजेवाड़ी में शाम 6 बजे, जबकि दूसरा कार्यक्रम शनिवार, 20 दिसंबर को ओरिज़ोंटे, यशविन, खराड़ी में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस पहल की जानकारी देते हुए प्रतीक राजकुमार ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के लिए संगीत कार्यक्रमों तक पहुंचना कठिन हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी स्तर पर ‘कलांगन वाटिका’ की शुरुआत की गई है, ताकि कलाकारों और शास्त्रीय संगीत को सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाया जा सके। इस पहल को विलास जावड़ेकर डेवलपर्स का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है।

शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में तेजस्विनी फड़के कथक नृत्य और मालविका दीक्षित शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। वहीं शनिवार के कार्यक्रम में प्रतीक राजकुमार शास्त्रीय गिटार वादन करेंगे तथा सतीश कुमार ‘सूफ़ियाना कबीर’ की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *