डॉ. वर्षा महेश गरिमा को मिला पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार

भोपाल, रवीन्द्र भवन
मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह में सुप्रसिद्ध युवा रचनाकार डॉ. वर्षा महेश गरिमा को उनकी प्रथम कृति क्षितिज की ओर (कविता संग्रह) के लिए प्रादेशिक स्तर का पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार प्रदान किया गया.यह समारोह राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित अंजनी सभागार में संपन्न हुआ, जहाँ साहित्य जगत से जुड़े अनेक विद्वान, रचनाकार और साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात खेल कमेंटेटर पद्मश्री सुनील दोषी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति विभाग के संचालक एन. पी. नामदेव उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि विनय उपाध्याय ने किया.इस अवसर पर साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने कहा कि मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह सम्मान-समारोह केवल लेखकों के योगदान का गौरवगान नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं और साहित्यिक धरोहर का भी अभिनंदन है. डॉ. वर्षा महेश गरिमा को यह सम्मान उनकी रचनात्मक प्रतिभा और साहित्यिक योगदान की स्वीकृति के रूप में मिला है. उनकी कृति क्षितिज की ओर में जीवन, संघर्ष और आशा के विविध पक्षों को गहन संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है.इस समारोह में देशभर से आए वरिष्ठ रचनाकारों और साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान युवा रचनाकारों के उत्साह और वरिष्ठ साहित्यकारों के अनुभव का अद्भुत संगम देखने को मिला.साहित्य प्रेमियों के लिए यह आयोजन प्रेरणा का केंद्र बना और युवा लेखकों के लिए प्रोत्साहन का एक सशक्त अवसर सिद्ध हुआ.

सुरेश परिहार, लाइव वायर न्यूज नेटवर्क, पुणे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *