दयानंद कला महाविद्यालय में 22 कॉलेजों के 260 प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर
संगीता लाहोटी ने किया भव्य उद्घाटन, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

लातूर से डॉ. मीना घूमे की रिपोर्ट
लातूर : यहां की सुप्रसिद्ध दयानंद शिक्षण संस्था के दयानंद कला महाविद्यालय, लातूर के फैशन एवं ड्रेस डिजाइन विभाग द्वारा भव्य ‘फ्यूजन 2026’ राज्य स्तरीय फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 25 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती संगीता लाहोटी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सौ. पद्मा तोष्णीवाल-बियाणी, परीक्षक वसुधा माने, श्रद्धा सोनटक्के (बैंगलोर), संस्था के सदस्य विशालजी अग्रवाल, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी गायकवाड, उप-प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप नागरगोजे, पर्यवेक्षक डॉ. प्रशांत दीक्षित, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. संतोष पाटिल, सौ. स्मिता विशाल अग्रवाल, सौ. देवकन्या सागर मंत्री, सौ. निकेता चैतन्य भार्गव, सुश्री शांता जैन, सौ. जयमाला शिवाजी गायकवाड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के 22 महाविद्यालयों के 260 युवाओं ने प्रतियोगिता में सहभाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न सत्रों एवं चरणों में अत्यंत आकर्षक रही। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने न केवल आकर्षक वेशभूषाएं तैयार कीं, बल्कि प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए प्रेरणादायी एवं करियर-उन्मुख सिद्ध हुई।
संस्था के सुसज्जित सभागार में उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था, प्रभावशाली संगीत संयोजन एवं अनुशासन के कारण पूरा कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार रहा। दयानंद शिक्षण संस्था के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीरमनजी लाहोटी तथा सचिव श्री रमेशजी बियानी ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। निदेशक मंडल के मार्गदर्शन से आयोजन को सफलता मिली।

महाविद्यालय का फैशन एवं ड्रेस डिजाइन विभाग पिछले 15 वर्षों से बीए एवं एमए कक्षाओं हेतु अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र सफल उद्यमी के रूप में कार्यरत हैं।
इस सफल आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष प्रो. सुवर्णा लवंद (नाईक), प्रो. हर्षा जैन, प्रो. पल्लवी देशमुख, प्रो. दीपा नीलावर, प्रो. प्रीति बिराजदार, प्रो. मानसी आग्रे, प्रो. भाग्यश्री कुलकर्णी तथा फैशन एवं ड्रेस डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों ने अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीना घूमे एवं प्रो. सविता कोत्तावर ने किया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय ₹7,000 तथा तृतीय ₹5,000 प्रदान किए गए। प्रत्येक थीम के अनुसार प्रथम ₹1,000, द्वितीय ₹700 एवं तृतीय ₹500 राशि के कुल 25 पुरस्कार, ट्रॉफियां एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
दयानंद कला महाविद्यालय के फैशन एवं ड्रेस डिजाइन विभाग द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम भव्य, शानदार एवं अविस्मरणीय रहा।