
डॉ. मीना मुक्ति की लाइव वॉयर न्यूज के लिए रिपोर्ट
प्रयागराज | भोपाल
देश के सुप्रसिद्ध गीतकार और व्यंग्यकार मुकेश “कबीर” को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृह में आयोजित महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री भगवान उपाध्याय और तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद तिवारी ने संयुक्त रूप से मुकेश “कबीर” को सम्मानित किया। मुकेश “कबीर” के बहुचर्चित देशभक्ति गीत “हिन्दुस्तान जिंदाबाद”, जिसे देशभक्ति का सबसे लंबा गीत माना जाता है, के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।
अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिष्ठित पत्रकारों, साहित्यकारों और रचनाकारों ने उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके सृजनात्मक योगदान की सराहना की।मुकेश “कबीर” ने इस सम्मान को अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि देश और समाज के लिए सार्थक लेखन करना ही उनका उद्देश्य रहा है और रहेगा।
आदरणीय राष्ट्रीय कवि एवं शानदार व्यंग्य लिखनेवाले मुकेश ‘कबीर’ जी को राष्ट्रीय कलम गौरव सम्मानके लिए हार्दिक बधाई । आपकी राष्ट्रभक्ति में लिखी यह लंबी कविता सच्चे अर्थों में राष्ट्र के प्रतिआपकी निष्ठा को दर्शाती है । आप हमेशा ही राष्ट्र हित में सोचते हैं । केवल कविता लेखन ही नहीं आपका व्यंग्य लेखन भी सदैव राष्ट्रहित में प्रेरित करने वाला होता है । जहां विसंगति को आप देखते हैं वहां अपने आप आपकी कलम चलने लगती है । आपके साहित्यिक योगदान के लिए यह सम्मान देकर संस्था ने एक तरह से सम्मान का सम्मान किया है । आपको हार्दिक बधाई एवं भविष्य में ऐसे ही जानदार लेखन हेत बधाई 💐💐💐
हार्दिक धन्यवाद मुक्ति जी l आपने बहुत अच्छी रिपोर्ट बनाई, आयोजन के सभी पहलुओं को बखूबी उजागर किया और बहुत कम शब्दों में आपने आयोजन की पूर्ण समीक्षा भी कर दी l आप जैसे साहित्यकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा खुद ब खुद बढ़ जाती है l हार्दिक आभार आपका 🙏🙏
हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं इस अद्भुत उपलब्धि के लिए
Dr Beena singh raagi