gulmohar

पुरुष ! तुम्हें रोना नहीं

अकेले बैठे भावुक पुरुष के चेहरे पर छिपे दर्द को दर्शाती यथार्थवादी तस्वीर समाज मजबूत दिखने की उम्मीद करता है, लेकिन पुरुष के भीतर भी भावनाओं का एक संसार होता है.

प्रतिभा पांडेय प्रति चैन्नई

हाँ, हे नारी! जान लो,
पुरुष भी रोता है।
प्रेम में जब डूबकर,
गहराई में खोता है, तब रोता है।
छत्रछाया छूटने पर,
एकाकी हो रोता है।

प्रथम प्रेम माँ से है,
छूटे जो माँ की छाया,
सूनेपन की व्याकुलता में
भीतर-भीतर रोता है।
वेदना दिखाता नहीं,
व्यथा जताता नहीं,
सहमे हुए मौन में ही
चुपके-चुपके रोता है।

कभी स्वजनों की चोट से,
कभी अपनों के तानों से,
भीतर ही घुट-घुटकर
मन ही मन रोता है।

कभी निज आचरण पर,
कभी व्यापार की क्षति पर,
पीड़ा का अथाह सागर
गागर में भर रोता है।
कभी शोषित, कभी हीन,
भावना से ग्रसित मन,
उसी क्षोभ में उलझकर
फिर-फिर रोता है।

हम-तुम के द्वंद्व में जब
उलझ जाता है कभी,
सबके बीच रहकर भी
स्वयं में सिमटता है।
सत्य-असत्य तय न कर पाकर,
दुविधा में पड़कर वो
अपने ही सवालों में
उलझ-उलझकर रोता है।

पुरुष का रुदन तो बस
घर का कोना देखता है,
हृदय की बात केवल
उसका ही मन समझता है।
कोई नहीं जो सुन सके,
ऐसे घने अँधेरे में
सहमकर, सिहरकर वो
तन्हा ही रोता है।

छाया ढूँढ़े, प्रतिछाया पाए,
अपनों से ही अपनी काया माँगे,
जूझे, खटे, सबके लिए कमाए,
सीने पर सिर रख सुकून चाहे।
पर नासमझ दुनिया से हारकर
फिर अमावस के दुख में रोता है…।

हे पुरुष! तुम्हें रोना नहीं,
यही समाज सिखाता है।
इसी असमंजस में पड़ा नारायण,
न खुलकर रो पाता है,
न खुलकर हँस पाता है।

इन रचनाओं को भी पढ़ें और अपनी प्रतिक्रियाएं अवश्य दें
मुन्ना से कीर्ति राणा
ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 जयपुर की लेखिका संतोषी को
सफ़र की यादें
मेरी अर्थी
जीवनधारा: बदनाम गली में इंसानियत की तलाश
‘रिहाई’
वर्तमान की गुफ्तगू
मुन्ना से कीर्ति राणा
प्यार का इंतज़ार

2 thoughts on “पुरुष ! तुम्हें रोना नहीं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *